बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाये जाने को लेकर सीहोर जाटव समाज कल्याण संगठन की बैठक सम्पन्न


सीहोर। सीहोर जाटव समाज कल्याण संगठन द्वारा स्थानीय डॉ. अम्बेडकर नगर गंज स्थित अम्बेडकर पार्क में 6 अप्रैल 2026 को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के पदाधिकारी संगठन प्रमुख मनोज फरेला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कपिल पुरविया एवं वरिष्ठ समाजसेवी सन्नी जाटव, सक्रीय सदस्य कमल किशोर जाटव, सक्रीय सदस्य राहुल कचनेरिया, वरेन्द्र जौहरे, भोला कचनेरिया, युवा नेता शुभम कचनेरिया, हेमन्त भारती, नीरज, चरण सिंह खंगराले, टीटु कचनेरिया, मुन्ना, विवेक सुनेरिया, जुगल सुनेरिया, प्रदीप कचनेरिया, हितेन्द्र कचनेरिया आदि कार्यकर्ताओं द्वारा सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि भारतीय संविधान निर्माता परम पुज्य बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वा जयंति समारोह आगामी 14 अप्रैल को स्थानीय अम्बेडकर पार्क में भव्यता के साथ मनाया जावेगा। संगठन द्वारा अपील की गई है कि शहर के गणमान्य नागरिक तनमनधन से सहयोग कर कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने श्रद्धसुमन अर्पित कर आयोजन को सफल बनायें। साथ ही संगठन द्वारा जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, उसमें भी अपना सहयोग प्रदान करें।



Post a Comment

0 Comments