सीहोर। शहर के इतिहास में पहली बार प्राचीन सिद्धपीठ श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के तत्वाधान में निकाली जाने वाली शाही सवारी और महाकुंभ कलश यात्रा की तैयारियां पूर्ण हो गई है। भव्य कलश यात्रा शाम को पांच बजे शहर के छावनी स्थित जगदीश मंदिर से निकाली जाएगी, जो शहर के कोतवाली चौराहा, मेन रोड, बड़ा बाजार, नमक चौराहा, नदी चौराहा से होते हुए कोलीपुरा स्थित मंदिर पर समापन किया जाएगा। भव्य कलश यात्रा के मुख्य यजमान श्रीमती नमिता अखिलेश राय, प्रभारी सन्नी सरदार, सह प्रभारी रजत मुंदडा, पंडित कुणाल व्यास आदि है।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि श्री-श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत रामभूषण दास महाराज के मार्गदर्शन में होने वाले ऐतिहासिक संत समागम में देश भर के अनेक महंत, नागा साधु और अन्य अखाडा़ें के प्रमुख आ रहे है। दोपहर में मंदिर परिसर में संत समागम किया जाएगा और उसके पश्चात शाम को महाकुंभ की तर्ज पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर शहर में पांच हजार से अधिक महिलाओं को कलश और 151 नदियों के संकल्पित जल का वितरण यात्रा के प्रभारी सन्नी राजपाल और उनकी टीम ने किया है। संत माधव दास महाराज के सानिध्य में होने वाले भव्य पंच कुण्डात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन 26 अपै्रल से मंदिर परिसर में किया जाएगा और 30 अपै्रल को नृसिंह जयंती के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

0 Comments