सीहोर, 24 अप्रैल, 2026 विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों को गति देने के लिए भैरूंदा सिविल अस्पताल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डेंगू प्रभावित ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम करना और स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाना था। बैठक के दौरान मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण, स्वच्छता अभियान सहित अनेक बिंदुओं पर विसतार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती क्षमा बर्वे ने तकनीकी बारीकियों को साझा करते हुए बताया कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। सरपंच और सचिव अपने स्तर पर ग्रामीणों को "हर रविवार-डेंगू पर वार" जैसे जागरूकता अभियानों से जोड़ें। लार्वा सर्वे के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है और फीवर क्लिनिक के माध्यम से मरीजों की निगरानी कैसे करनी है, इस पर भी जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे जन-जागरूकता फैलाएं ताकि प्रत्येक व्यक्ति डेंगू से बचाव के उपायों को अपनाए।
.jpeg)
0 Comments