शासकीय कन्या महाविद्यालय सीहोर में छात्राओं एवं महिला स्टाफ के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित


सीहोर। शासकीय कन्या महाविद्यालय सीहोर में छात्राओं एवं महिला स्टाफ के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे से किया गया। यह शिविर “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ , जिसमें सभी का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया 

महाविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला चिकित्सालय सीहोर द्वारा इस शिविर हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम नियुक्त की गई। टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सायमा सुल्ताना, परामर्शदाता ममतेश राठौर, नर्सिंग अधिकारी अलका बामने, देवेन्द्र हजारे सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे । ये सभी विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न प्रकार की जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गई 

शिविर के दौरान महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं, एनीमिया, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य तथा सामान्य रोगों की जांच की गई । आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया तथा आगे के उपचार के लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया ।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर बीमारियों की पहचान करना और उन्हें उचित परामर्श व उपचार उपलब्ध कराना है। जिला स्तर पर महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

प्राचार्य ने सभी छात्राओं एवं महिला स्टाफ से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शिविर का अधिकतम लाभ लेने की अपील की थी जो सफल रहा ।


Post a Comment

0 Comments