सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में समाज के आराध्य भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव को आस्था और उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए ब्राह्मण समाज के द्वारा घर-घर जाकर ब्राह्मण परिवारों को आमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद भी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और विप्रजन पूरे उत्साह के साथ शहर सहित आस-पास के स्थानों पर पहुंचकर भव्य चल समारोह का प्रचार-प्रसार कर रहे है। गत दिनों भी युवाओं, महिलाओं सहित अन्य समाजजनों की बैठक का आयोजन किया जा चुका है। भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव आगामी 26 अपै्रल को आस्था और उत्साह के साथ शहर के खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ बाल विहार मैदान पर समापन किया जाएगा। इसके अलावा आगामी 20 अपै्रल को भगवान श्री परशुराम का विशेष अभिषेक सुबह आठ बजे से किया जाएगा।
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में शहर के अनेक स्थानों पर घर-घर पहुंचकर ब्राह्मणजनों को आगामी दिनों में होने वाले महोत्सव को लेकर निमंत्रण दिया। इस मौके पर विप्रजनों ने भगवान परशुराम के नारे भी लगाए। इस मौके पर चल समारोह अध्यक्ष राजेश शर्मा, समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, कोषाध्यक्ष रुपेश तिवारी, युवा अध्यक्ष रजत व्यास, चल समारोह युवा अध्यक्ष तनिष त्यागी आदि बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित, सुनील शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर 20 अपै्रल को सुबह दस बजे शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में पूजन अर्चना की जाएगी। वहीं आगामी 26 अपै्रल को भव्य जन्मोत्सव चल समारोह निकाला जाएगा।

0 Comments