सीहोर। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित आंदोलन के दौरान आज सीहोर के हृदय स्थल पर आदिवासी क्रांति और एकजुटता का दृश्य देखने को मिला। कुंवर सुमित नर्रे (पूर्व प्रदेश महासचिव, आदिवासी विकास परिषद) ने अपने साथियों के साथ मिलकर सीहोर के मुख्य पोस्ट ऑफिस चौराहा पर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष माननीय उमंग सिंघार जी का आदिवासी अस्मिता के प्रतीक 'पीला गमछा' पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
साथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में कुंवर सुमित नर्रे के साथ मुख्य रूप से अंकित कौशल (पूर्व NSUI जिला महासचिव), अभिषेक लोधी (आईटी सेल जिला अध्यक्ष), प्रवेश परिहार, सुमित डाबी, खुश उइके, धर्मेंद्र कावरे एवं प्रशांत भरवे सहित अन्य क्रांतिकारी साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जनसेवा और संघर्ष का संकल्प:
स्वागत के दौरान कुंवर सुमित नर्रे ने कहा कि साथियों का यह अगाध प्रेम, विश्वास और संघर्ष के प्रति जज्बा ही उन्हें जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की ताकत देता है। उन्होंने कहा कि किसानों और आदिवासी समाज के हक एवं अधिकारों की यह लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। पोस्ट ऑफिस चौराहा पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया है।
भवदीय, कार्यालय: कुंवर सुमित नर्रे

0 Comments