सीहोर । सीहोर सेंट ऐंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा एशिता सोलंकी ने CBSE कक्षा 10वी में 87% बनाकर अपने स्कूल एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है उसके साथ ही शहर का नाम भी रोशन किया है । छात्रा एशिता सोलंकी ने कड़ी मेहनत कर परीक्षा में सफलता हासिल की है इस का श्रेय उन्होंने स्कूल प्रबंधन और अपने माता पिता को दिया है उन्ही के आशीर्वाद और मेहनत से सफलता प्राप्त की है । छात्रा के पिता अखलेश सोलंकी ने बताया कि मेरी बेटी हमेशा से पढ़ाई में रुचि रखती है और कड़ी मेहनत करती है ये उसी का परिणाम है कि आज उसने इतने अच्छे परसेंटेज बनाकर हमारा नाम रोशन किया हमारे दिल को बहुत गर्व महसूस हो रहा है में स्कूल प्रबंधन को बधाई और धन्यवाद देता हूँ और अपनी बेटी को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ ताकि वह आगे चलकर और सफलता प्राप्त कर शहर का नाम रोशन करे और हमे गर्व महसूस कराये । छात्रा एशिता सोलंकी की इस उपलब्धि पर शहर वासियों एवं परिजनों ने उन्हें बधाई दी है ।

0 Comments