माय भारत सीहोर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर विशेष आयोजन युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, नारा और पोस्टर निर्माण के साथ किया डॉ. अंबेडकर को याद


सीहोर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था माय भारत सीहोर द्वारा हिताय सीहोर के सहयोग से उप निदेशक निक्की राठौर के निर्देशन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और संविधान की प्रस्तावना के वाचन के माध्यम से युवाओं ने अंबेडकर के योगदान और आदर्शों को अपनी प्रतिभा से कागज़ उकेरा। हिताय के संचालक उमेश पंसारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया , जिनका निर्णय महाविद्यालय के शिक्षकगणों द्वारा किया गया। नारा लेखन में प्रथम स्थान प्रीति, द्वितीय चांदनी एवं तृतीय स्थान संतोषी ने प्राप्त किया। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में निधि ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय और अश्विनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त विजेताओं को प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और आभार प्रदर्शन कर महाविद्यालय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा सहित पंकज जैन, स्मिता शर्मा, प्रकाश एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments