सीहोर, 08 अप्रैल, 2026 सीहोर जिले की इछावर तहसील के भाउखेड़ी आजीविका पार्क में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने एनआरएलएम अंतर्गत गठित आत्मनिर्भर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के फील्ड प्रक्षेत्र में आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) आधारित प्रिसिजन फार्मिंग केंद्र का लोकार्पण किया। यह परियोजना नाबार्ड, जियो कृषि, जैन इरिगेशन एवं सीपा संस्था के अभिसरण से विकसित की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव एवं नाबार्ड की सीजीएम श्रीमती सी. सरस्वती भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित कृषि समय की आवश्यकता है। आईओटी आधारित प्रिसिजन फार्मिंग से किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में मदद मिलेगी, जिससे उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी संभव होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाती हैं।
परियोजना के लिए लगभग 01 करोड़ 40 लाख रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत इछावर विकासखंड के 15 गांवों में आत्मनिर्भर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के 300 शेयरधारकों के साथ प्रिसिजन फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान 45 स्वचालित संयंत्र स्थापित किए जाएंगे तथा 240 किसानों को मोबाइल आधारित अनुशंसाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जियो कृषि के आईओटी उपकरणों के माध्यम से मिट्टी का तापमान, नमी, मौसम, सूर्य प्रकाश तथा पौधों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इन आंकड़ों के आधार पर किसानों को खाद एवं सिंचाई के संबंध में सटीक सलाह मिलेगी, जिससे वे घर बैठे अपने खेतों का बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे। इससे खेती की लागत में कमी आएगी और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय, एनआरएलएम के डीपीएम श्री दिनेश बर्फा, उद्यानिकी उप संचालक श्री जगदीश मुजाल्दा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments