सीहोर। श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय, सीहोर में विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, वाद-विवाद, चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही ग्राम थुना एवं इंग्लिशपुरा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को होम्योपैथी उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं।
इसके अतिरिक्त, होम्योपैथी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और लोगों को इस चिकित्सा पद्धति के लाभों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. सुसेन थॉमस ने होम्योपैथी के महत्व एवं आधुनिक चिकित्सा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। यह संपूर्ण कार्यक्रम माननीय कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उमेश पांडे, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुसेन थॉमस सहित विभाग के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त कार्यक्रम का समापन 10 अप्रैल को किया जाएगा। इस अवसर पर होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती के रूप में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। अंत में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं होम्योपैथी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

0 Comments