रविवार को निकली ऐतिहासिक सीवन रैली,सुबह से शाम ऑपरेशन सीवन के तहत निकाल दी 50 ट्रॉली से भी अधिक जलकुंभी समाजसेवी एवं व्यवसायी अखिलेश राय ने बताई सीवन वाहन रैली को हरी झंडी वही युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी यश शर्मा ने मां सीवन की पूजा कर सीवन पुत्रों एवं सीवन योद्धा को बांटी टीशर्ट समाजसेवी एवं नागरिक बैंक के अध्यक्ष स्व.प्रकाश व्यास काका की पुण्य तिथि पर उनके पुत्र पार्षद सुदीप व्यास और प्रदीप व्यास (रानू) की तरफ से 5100 की राशि की घोषणा की गई ।


रविवार का दिन सीवन उद्धार के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ जब सुबह से ही सीवन योद्धा और सीवन पुत्र ऑपरेशन सीवन को अंजाम देने मां सीवन की गोद में जा पहुंचे तभी समाज सेवी एवं व्यवसाय यश शर्मा भी पहुंच गए उन्होंने सबसे पहले पहुंचकर सिवन पुत्र व सीवन योद्धा द्वारा तैयार किए गए जलाशय का जायजा लिया, काम को देखकर अति प्रसन्न हुए बाद में उन्होंने अपनी तरफ से सेवन पुत्रों एवं सिवान योद्धाओं को टी शर्ट का वितरण किया ।

यश शर्मा ने बताया कि सीवन पुत्र तथा सीवन योद्धाओं ने वह काम कर दिखाया है जो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता और सीवन पुत्र के रूप में इन्हीं के साथ मां सीवन की सेवा हेतु संकल्पित हूं उन्होंने सभी की बहुत ज्यादा प्रशंसा की,इसी अवसर पर सीवन योद्धा एवं सीवन पुत्र,सीवन पुत्री का सम्मान किया गया, इसी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यश शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया,उन्हें मला एवं दुपट्टों से लाद दिया गया ।


शाम 6:00 सीवन वाहन रैली का आयोजन लीसा टॉकीज चौराहे पर हुआ जहां पर सीवन पुत्र सीवन पुत्री एवं सीवन योद्धा इकट्ठा हुए अपने वाहनों पर सीवन बचाओ के पोस्टर के साथ राष्ट्रीय ध्वज को लगाए गए, इस सीवन वाहन रैली को शहर के समाजसेवी एवं व्यवसाय अखिलेश राय ने हरी झंडी दी,एवं सभी सीवन योद्धाओं एवं सीवन पुत्र और पुत्री के काम की सराहना की,उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।


लिसा टॉकीज से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से सिवन के रूप में संदेश देती हुई,गगन चुम्भी नारों के साथ हनुमान फाटक धाम पर पहुंचे जहां पर सिवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने सभी सीवन पुत्र सीवन योद्धा एवं आम जनता को संबोधित किया उन्होंने फिर से बात दोहराई कि हमारा संकल्प 2026 में मां सिवन को मूल रूप दिलवाना एवं पूर्ण उद्धार का है कुछ भी हो जाए हम रुकेंगे नहीं, थकेंगे नहीं, बैठेंगे नहीं अंतिम सांस तक मां सिवन के लिए लड़ते रहेंगे तब तक लड़ते रहेंगे कि जब तक इसका जल साफ व स्वच्छ नहीं हो जाता भगवान पर चढ़ाने लायक नहीं हो जाता ।

सिवन वाहन रैली का प्रबंध सिवन पुत्र वैभव राठौर,मुकेश राय जगदीश वर्मा, कैलाश चव्हाण, प्रकाश यादव,कनीराम मालवीय,विल्सन जैन, ,राजकुमार सोनी,लक्ष्मण चौकसे, ने किया ।

इस वाहन रैली में शामिल होने वाले सिवन पुत्र के रूप में अश्विन नामदेव, राजू दुबे,श्याम लाल मेहता, लक्ष्मण सिंह चौकसे,मनोहर राय,गगन नामदेव,सुनील जैन,अजय जैन,जितेंद्र तोमर, अखिलेश सोलंकी,रवि माहेश्वरी,देवेश सिसोदिया,उमेश चावड़ा,जितेंद्र कौशल दीपक दलोदिया,रघुवीर सोनी,सादुल डाबी,समीक्षा डाबी,सुरेश भगत अशोक नामदेव, दीपक केवट, कमल नाविक, श्याम केवट, दीपचंद बाथम, नितेश जायसवाल,अंशुल भावसार, तनिष चावड़ा,विवेक बाथम,गोपाल खींची,मनीष,अक्षय मालवीय,अथर्व चावड़ा,सृष्टि दलोदिया,अथर्व दलोदिया,नितिन मालवीय आदि उपस्थित थे ।

सिवान पुत्र प्रदीप चावडा ने बताया कि सोमवार को भी ऑपरेशन सीवन लगातार पांचवा दिवस चला,कल महिला घाट पर सफाई एवं पूजन का आयोजन रखा गया है


Post a Comment

0 Comments