सीहोर, 27 अप्रैल, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को शिविर लगाकर जिले के शत प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कम प्रगति वाले पटवारियों के ग्रामों में कार्य समाप्ति तक नियमित रूप से शिविर आयोजित किये जाए और शिविर की जानकारी कार्यालय को भेजी जाए। शिविर लगाने से पहले किसानों को शिविर की सूचना दी जाए।
उन्होंने सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे आयोजित किये जा रहे शिविरों की सतत जांच एवं निरीक्षण करें और जिन पटवारियों द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करें।
उल्लेखनीय है कि ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि, पशुओं की जानकारी सहित कृषि संबंधी सभी योजनाओं के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा सभी किसानों से अपील की गई है कि वे आयोजित होने वाले शिविरों में अपनी फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि शासन की सभी योजनाओं का लाभ किसानों को मिल सके।
0 Comments