सीहोर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर के आउटसोर्स कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेगे।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनीत दुबे ने बताया कि जिले भर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं निजी संस्थाओं में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी लंबे अर्से से न्यूनतम वेतन और सुविधाओं के अभाव में काम करने को मजबूर हैं। कर्मचारियों की मांगों को लेकर 21 अप्रैल मंगलवार को शाम 4 बजे जिले भर के कर्मचारी एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देंगे। ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को उनके हक दिए जाएं। आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, वेतनमान, भत्तों, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस दौरान जिले के ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर पालिका, पंचायत, कृषि मंडी, वेयरहाउस, आंगनवाड़ी, आशा, रसोइया एवं सभी ठेका व आउटसोर्स कर्मचारी शामिल होगे। भारतीय मजदूर संघ ने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
0 Comments