सीहोर। आदर्श यादव समाज विवाह समिति 30 वाँ साूहिक विवाह सम्मेलन बड़ी ग्वालटोली गंज में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में अनेकों दानदाताओं द्वारा बड़ चडक़र हिस्सा लिया जिनमें नपाध्यक्ष पिं्रस विकास राठौर द्वारा यादव समाज की धर्मशाला बनाये जाने की घोषणा की। भोपाल से पधारे म.प्र.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्द गोयल ने तेरह हजार रूपये व क्षेत्रीय पार्षद विवाह समिति अध्यक्ष घनश्याम यादव ने इक्कावन हजार रूपये की विवाह सम्मेलन में नगद राशि भेट की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता गोविन्द गोयल भोपाल, नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, नपा प्रतिपक्ष नेता पार्षद विवेक राठौर, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक, डॉ.गगन नामदेव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नगर पुरोहित पृथ्वी वल्लभ दुबे द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष घनश्याम यादव द्वारा किया गया। साथ ही यादव समाज धर्मशाला को दान में डेड़ एकड़ भूमि देने पर कृषक मदनलाल का भी शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।
सामहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधु क्रमश: कपिल सूरा-अंजली पड़रिया, गौरव कोकनन्दे-वन्दना पड़रिया, चन्दन राह-दीपिका हिनवार, राकेश सागर-शिवानी पड़रिया, करण वानिया-शिवानी हिनवार, रोहित पाल-अनिता थम्मार, निखिल शफा-पूजा दवेले, रोहिन सतोकिया-तनु दुबेन, कपिल सुरा-अंजली रियार, हेमन्त दुबेले-कशिश हांस, गौरव पडरिया-अंजली-हिन्नवार, संतोष कोकनन्दे-चन्दा हिन्नवार, धर्मेन्द्र रियार-शालू थम्मार आदि वर-वधु का विवाह सम्पन्न कराया गया। उक्त वर-वधु सीहोर, शुजालपुर, नर्मदापुरम, नलखेड़ा, आगर, भोपाल, मंदसौर, इन्दौर, बुधनी से जोड़े पधारे थे। इस अवसर पर विवाह समिति अध्यक्ष घनश्याम यादव, छोटेलाल चौधरी मुखिया, प्रधुमन पटेल, प्रहलाद यादव, श्रीराम यादव, रमश्ेा यादव, अमरसिंह महान, औंकार दिवान, डॉ.नन्दलाल यादव, नरेश यादव, श्रवण यादव, दुलारे यादव, नारायण यादव, नीरज यादव, राजु यादव, समिति के अनेकों पदाधिकारी जिन्होने रात-दिन मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया आदि उपस्थित रहे।

0 Comments