पुष्पवर्षा कर किया भगवान परशुराम का स्वागत संतजनों ने दिया आशिर्वाद


सीहोर। सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वाधान में रविवार को अपने आराध्य देव जगत पालक भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान शिव शक्ति के परम शिष्य महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र चिरंजीवी भगवान परशुराम की शोभा यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में बैंड बाजे,ढोल,नगाड़ा, डमरू, चलीत झांकियां, आदि मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे।


मीडिया प्रभारी पंडित सुनील शर्मा व प्रियांशु दीक्षित ने बताया की रविवार को भव्य रूप से चल समारोह शोभा यात्रा में आचार्यगण साधुसंतोजनों की उपस्थिति में वेद मंत्र उच्चारित्र कर शंखनाद के साथ प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा ,धर्मशाला अध्यक्ष पं. मनोहर शर्मा,चल समारोह अध्यक्ष पं. राजेश मोहन शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष पं. सुदीप व्यास,ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया, युवा संघठन अध्यक्ष पं. रजत व्यास,चल समारोह युवा अध्यक्ष पं. तनिश त्यागी,पं. रुपेश तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष उमा शुक्ला, चल समारोह महिला उपाध्यक्ष शिल्पी तिवारी सहित अनेक पदाध्किारियों समाजजनों संतजनों ने सहभागिता की। नरसिंह लक्ष्मी मंदिर कोली पुरा के संतजन, पंडित पृथवी बल्लभ दुबे, कथा वाचक रमेश मुदगल, पंडित मोहितराम पाठक,पंडित संतोष भारद्धाज, पंडित अशोक पारासर, पंडित पवन व्यास सहित अनेक विप्र बंधुओ का स्वागत नगर के समाजिक संस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया। भगवान परशुराम चल समारोह शोभा यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला खजांची लाइन से शाम 5 बजे शंखनाद से प्रारंभ हुआ शोभा यात्रा नमक चौराहा, सब्जी मंडी,गाड़ी अड्डा,भगवान परशुराम चौराहा कोतवाली, सिद्धेश्वर मंदिर मेंन रोड, माँ कालका मंदिर पान चौराहा,बड़ा बाजार, अटल चौक, मनकामेश्वर मंदिर से होकर बाल विहार ग्राउंड पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर महा आरती प्रसादी का वितरण हुआ। 


Post a Comment

0 Comments