सीहोर। सनातन धर्म की रक्षा के लिए सनातन समाज के सभी लोग आपसी मतभेद भूलकर एकजुट हों। उन्होंने सभी को सनातन धर्म की रक्षा के लिए शपथ भी ग्रहण कराई। हम सभी हिंदू लोग जातिवाद को छोड़कर आपस में एक हो जाएं, तभी हम लोग संगठित हो सकते है। उक्त बात शहर के कोलीपुरा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के तत्वाधान में शनिवार से होने वाले छह दिवसीय महोत्सव को लेकर यहां पर की जा रही तैयारियां के निरीक्षण के दौरान तारा देवी मंदिर के महंत देवगिरि महाराज ने की। इस मौके पर मंदिर की ओर से संत माधव दास महाराज, लक्ष्मी नारायण सवारी के प्रभारी सन्नी सरदार, रजत मुंदडा, यज्ञाचार्य पंडित कुणाल व्यास आदि ने महंत देवगिरि महाराज को शाल श्री फल से स्वागत किया।
गुरुवार को तारा देवी मंदिर के महंत देवगिरि ने यहां पर आयोजित मंदिर परिसर में अपने स्वागत में किया कि भव्य पंच कुण्डात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की मुख्य यजमान श्रीमती नमिता अखिलेश राय के मार्गदर्शन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
25 अपै्रल को लगेगा साधु-संत और नागों का महाकुंभ
संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि आगामी 25 अपै्रल को शहर में श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर श्री महंत रामभूषण दास महाराज के आह्वान पर देश भर के महंत, महामंडलेश्वर, नागा साधु, कथा वाचक आदि श्री लक्ष्मी नारायण की सवारी में शामिल होने के लिए आ रहे है। मंदिर परिसर में संतों का सम्मेलन दोपहर में किया जाएगा और उसके पश्चात शाम को शहर के छावनी स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर से भव्य सवारी निकाली जाएगी। इधर महंत का स्वागत करते हुए प्रभारी सन्नी सरदार ने बताया कि सवारी को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और पूरे शहर की महिलाएं सनातन की मजबूती के लिए और विश्व के कल्याण की कामना को लेकर यात्रा में शामिल रहेंगी।

0 Comments