सीवन पुत्र और सीवन योद्धाओं को आज मिली सबसे बड़ी सफलता दूसरा जलाशय हुआ तैयार अब चलेगा देश व्यापी अभियान पुरे भारतवर्ष की नदियों के नाम से पुत्र-पुत्री के नाम से चलेगा अभियान


सीहोर। दिन गुरुवार को सीवन पुत्र और सीवन योद्धा एक संकल्प लेकर उतरे की आज कुछ भी हो जाए दूसरा जलाशय जो नए तथा पुराने पुल के बीच बन रहा है उसका काम आज पूर्ण करना है और यह संकल्प आज कहीं ना कहीं पूरा हुआ। जैसे ही सांय 5 बजे दूसरा जलाशय पूरी तरह से तैयार मिला जलकुंभी का जरा सा भी अंश देखने को जलाशय में नहीं मिला। आज 45 डिग्री तापमान में जिस तरह का उत्साह सीवन पुत्र और सीवन योद्धाओं में देखने को मिला, उससे शहर वासी तथा क्षेत्र वासियों हर्ष व्याप्त है। इस समय हर तरफ सीवन की चर्चा हो रही है और आने वाले समय में सीवन अभियान कहीं ना कहीं पूरे भारत की नदियों को मूल स्वरूप में लाने में सहायक सिद्ध होगा ।

सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया है कि यह जो सीवन अभियान है यह पूरे भारत में लागू सोमवार से हम करने वाले हैं। सीवन पुत्र के बाद गंगा पुत्र, कावेरी पुत्र, गोदावरी पुत्र, यमुना पुत्र, नर्मदा पुत्र, ब्रह्मपुत्र और भी बड़ी नदियों के लिए पुत्र एवं पुत्री बनाने जा रहे है ।

आज सुबह राजकुमार सोनी भूरा भैया 8:00 बजे ही सीवन घाट पर पहुंच गए और उन्होंने मार्गदर्शन दिया और संकल्प भी दिलाया ।


सभी सीवन योद्धाओं का सम्मान राम मंदिर,सीहोर बस स्टैंड पर किया गया

इस अवसर पर सीवन पुत्र मुकेश राय, कैलाश चौहान, प्रकाश यादव, राजकुमार सोनी, वैभव राठौर, विल्सन जैन, जगदीश वर्मा, कमल नाविक, श्याम नाविक, जितेंद्र वर्मा, राकेश शर्मा, विनोद यादव, रतन माली, अशोक केवट आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments