सीहोर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला सीहोर द्वारा संत सूरदास जयंती के पावन अवसर पर ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित वसुंधरा विशेष विद्यालय में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करना, उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत सूरदास जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।श्री हरिनारायण जी वर्मा ने संत सूरदास जी के जीवन, उनकी भक्ति भावना एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वसुंधरा विशेष विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों के आत्मविश्वास, उत्साह एवं समर्पण ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता किसी की क्षमता को सीमित नहीं कर सकती, यदि उन्हें उचित अवसर एवं प्रोत्साहन मिले।
इसी क्रम में कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए एच. एन. वर्मा एवं शालिनी महेश्वरी का जन्मदिन भी बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं
कार्यक्रम का संचालन सक्षम के जिला सचिव प्रदीप नागिया ने किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं बच्चों को नाश्ता एवं भोजन पैकेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर सक्षम संगठन के पदाधिकारी सक्षम, जिला अध्यक्ष हरिनारायण वर्मा,सचिव प्रदीप नागिया, प्रांत युवा आयाम प्रमुख अर्जुन सिंह , जिला उपाध्यक्ष नवीन सोनी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मकवाना, सुधीर राय , रितिका राठी, कविता वर्मा ,श्री सिद्धिविनायक संघ सीहोर के अध्यक्ष श्री राजू सिकरवार,के के गुप्ता , रामू चौधरी सदाशिव अग्रवाल, के सी भावसार , नारायण प्रसाद उपाध्याय , त्यागी जी ,मेहता जी,ओ पी चौरसिया, राजेश गुप्ता,अवस्थी जी,अशोक अग्रवाल ,देवकीनंदन गोगिया ,गगन मेहता ,गोविंद गोयल, सुधीर कौशल, आदि गणमान्य नगरीकरण उपस्थित रहे।

0 Comments