सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर बस स्टैंड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा द्वारा भाजपा का झंडा फहराया गया व कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देने के साथ ही मिठाई वितरित की गई। इसके पश्चात् क्रिसेंट रिसोर्ट चौराहे के समीप स्थित भाजपा के नवीन जिला कार्यालय हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला प्रभारी विकास विरानी, सीहोर विधायक सुदेश राय, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, युवा नेता कार्तिकेय चौहान, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारी सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने वर्चुअली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी के संबोधन को सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं की दम पर है उन्होंने कार्यालय के भूमिपूजन के लिए शुभकामनाएं दी। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें लगभग 1 वर्ष में कार्यालय का निर्माण पूर्ण करना है। हम प्रयास करें कि अगले वर्ष 6 अप्रैल को ही हम कार्यालय का लोकार्पण भी करें। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् से हुई। तत्पश्चात भारत माता, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विस्तृत जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें। हमारे लिए कार्यालय सिर्फ ऑफिस नहीं बल्कि देवालय है।
राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। यह नया कार्यालय संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा विकास के कार्यों को गति देगा।
जिलाध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जिला प्रभारी श्री विकास विरानी जी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।
विधायक श्री सुदेश राय जी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए एक मजबूत आधार बनेगा, जिससे जनता के बीच हमारी पहुंच और बढ़ेगी।
विधायक श्री रमाकांत भार्गव जी ने अपने संबोधन में संगठन की एकजुटता और अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि भाजपा की यही विशेषताएं उसे अन्य दलों से अलग बनाती हैं।
आष्टा विधायक श्री गोपाल इंजीनियर जी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है। यह नया कार्यालय संगठन के विस्तार और मजबूती का प्रतीक बनेगा।
युवा नेता श्री कार्तिकेय चौहान जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने वाला दल है। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्टगान के गायन के साथ हुआ। मंच संचालन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों सहित पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, रघुनाथ सिंह भाटी, ललित नागोरी, राकेश सुराना, तीनों जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जितेन्द्र गौड़, श्रीमती तारा कटारिया व राजेंद्र राजपूत, प्रेमनारायण मीणा, ओम पटेल, धारासिंह आनंद पटेल, रूपेश राठौर,दिनेश मेवाड़ा,राजेश पाल, अल्का चौहान,प्रीति सोनी, जयसिंह ठाकुर,आशीष पचौरी, प्रितेश राठौर, सुदीप प्रजापति,सुशील ताम्रकार,मारुति शिशिर,रायसिंह मेवाड़ा, सन्नी महाजन, राधेश्याम दलपति, मनोज वैद्य, सुरेश विश्वकर्मा, अजय ठाकुर, विशाल चौरसिया, विजेंद्र ठाकुर,नीरज परमार, मानसिंह इलाही, रितु जैन, कैलाश बगाना सहित सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहें।

0 Comments