किसानों के सम्मान कांग्रेस मैदान में किसानों व आम नागरिकों की ज्वलशील समस्याओं के निराकरण हेतु कांग्रेस पार्टी कल सौंपेगी मांग पत्र


सीहोर। गेहूं खरीदी में हो रही देरी एवं किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद करने एवं किसानों व आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी के निर्देशानुसार पर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कल दिनांक 9 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को सीहोर जिला कांग्रेस कार्यालय से सुबह 11 बजे जिले भर के किसान, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होगें, जो रैली के रूप में सीहोर जिला कलेक्ट्रेट का घैराव कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा जावेगा, जिसमें

गेहूं खरीदी तुरंत शुरू हो

एमएसपी पर खरीदी सुनिश्चित की जाए

किसानों को समय पर भुगतान मिले, मंडी में बिक गए गेहू पर भावांतर का लाभ दिया जाए

खरीदी केंद्रों पर उचित व्यवस्था हो

बिजली बिल में राहत दी जाए

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने जिले के सभी किसान बंधुओं, कांग्रेस कार्यकर्ता गण, वरिष्ठ नेता गण, समन्वय समिति के सदस्य गण, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एससी,एसटी,पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं आम नागरिकों से अपील है कि इस आंदोलन में शामिल होकर अपने अधिकार की आवाज़ बुलंद करें। श्री गुजराती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सहकारी संस्थाओं से किसानों का ऋण वसूलने की अंतिम तारीख़ 31 मार्च निर्धारित की थी कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण लगभग 50 प्रतिशत किसान डिफाल्टर हो गए हैं। वसूली की तारीख बढ़ाई जाए। पराली नष्ट करने के तकनीकी तरीके किसान को बताया जाए अन्यथा पराली जलने पर किसान को शासन द्वारा परेशान नहीं किया जाए ना ही मुकदमे दर्ज किए जाए।                                                      




Post a Comment

0 Comments