सीहोर, 10 अप्रैल, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले के सभी 240 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य उत्साह और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों का सम्मान किया गया और तौल कांटों का पूजन किया गया।
जिला उपार्जन प्रभारी श्री आकाश चंदेल ने बताया कि 10 अप्रैल को शाम 05 बजे तक जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर 535 किसानों से 2247 मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई। इसके साथ ही अभी तक जिले के कुल 19,339 किसानों ने स्लॉट बुक किया है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
.jpeg)
0 Comments