जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कोठरी में की गई नाले की साफ-सफाई

सीहोर, 10 अप्रैल, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में अनेक जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत कोठरी नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 15 में बड़े नाले की साफ-सफाई कार्य किया गया।

   इसी प्रकार रेहटी नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 13,14 और 15 में नाले-नालियों की सफाई की गई। इसके साथ ही जिन नलों में टोटी नहीं लगी हुई थी उन नलों में टोटी लगाई गई, ताकि पानी व्यर्थ न बहे। इसके साथ ही नागरिकों को भवन निर्माण मे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments