नगर पालिका में एडवांस टैक्स जमा करने पर नपाध्यक्ष ने किया स्वागत सम्मान


सीहोर। नगर पालिका में अग्रिम रूप से कर जमा करने वाले नागरिकोंका प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा उनका पुष्पहारों से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समय से पहले एडवांस टैक्स जमा करने वाले विरेन्द्र कुमार जैन व अन्य नागरिकों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नपाध्यक्ष ने उन सभी वरिष्ठ नागरिकगणों के प्रति भी कृत्यज्ञता व्यक्त की जिनके द्वारा नगर विकास कार्यों के लिए समय पर कर जमा किया गया है। उन्होंने कहा कि जो नागरिक अग्रिम कर जमा करते हैं, वे नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और ऐसे जिम्मेदार नागरिकों का सम्मान करना नगर पालिका का कर्तव्य है।

 आयोजित लोक अदालत में नागरिकों से कर जमा करने की सीएमओ ने की अपील

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर सिंह ने नगरवासियों से अपील की है कि आज दिनांक 13 मार्च को आयोजित लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग समय पर अपना कर जमा करें ताकि नगर में स्वच्छता, सडक़, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को बेहतर तरीके से किया जा सके। इस दौरान नगर पालिका के पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे। सभी ने समय पर कर भुगतान करने की इस पहल की सराहना की।


Post a Comment

0 Comments