शहर के बीएसआई मैदान पर नगर सेठ स्व. श्री गेंदालाल राय स्मृति लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता भोपाल ने इंदौर को तीन विकेट से और जबलपुर ने सीहोर को हराया


सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर नगर सेठ स्व. श्री गेंदालाल राय स्मृति लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच सीसीए भोपाल ने पल्स क्रिकेट अकादमी इंदौर को तीन विकेट से हराया। इसके अलावा दूसरे मैच में जबलपुर और सीहोर डीसीए के मध्य खेला गया था। जिसमें जबलपुर ने डीसीए को 43 रन के विशाल अंतर से हराया।

आयोजन समिति की ओर से अतुल त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी पल्स क्रिकेट अकादमी इंदौर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। इसमें जतिन ने 31, बलराम ने 19, जयंत ने 24, रितिक ने 12, युवराज ने 18 रन और मयंक ने 15 रन की पारी खेली। इधर सीसीए भोपाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रताप ने तीन विकेट, अंकित ने दो विकेट, वेदांत-शिवेन्द्र ने एक-एक विकेट हासिल किया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीसीए भोपाल की टीम ने सात विकेट खोकर 18.4 ओवर में 162 रन बनाकर यह मैच तीन विकेट से जीता। इसमें अंकित ने 37 रन, दिव्यांश ने 30 रन, प्रताप ने 29 रन और वेदांत ने 11 रन की पारी खेली। इधर इंदौर की ओर से गेंदबाजी करते हुए जतिन, निहाल और मयंक ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जबलपुर ने सीहोर को 43 रन से हराया

इसके अलावा एक अन्य मुकाबला जबलपुर और डीसीए सीहोर के मध्य खेला गया। जिसमें जबलपुर ने सीहोर टीम को 43 रन से हराया। इस मैच में जबलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए थे। इसमें मयंक ने 56 रन, राज कुशवाहा-गौरव पिचोनिया ने 40-40 रन, अंकेश ने 22 रन, निखिल ठाकुर ने 17 रन की पारी खेली। 


Post a Comment

0 Comments