सीहोर। मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी द्वारा जिला सीहोर के कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में कार्यरत् राजेन्द्र मिश्रा सहायक वर्ग-2 को लिपिक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर जिला शाखा सीहोर के संरक्षक सुन्दरलाल राठौर, जंग बहादुर सिंह, जिला शाखा सीहोर के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण ठाकुर, संतराम जाटव, मुकेश शर्मा, मंसूर अली, ब्रजेश विश्वकर्मा, सिद्धार्थ राठौर, अंशुल शर्मा, उमेश राठौर, राजेन्द्र झलावा, रवि विश्वकर्मा, सीमा विश्वकर्मा, रंजना पारासर, लक्ष्मी साहू, आदित्य करवे, ममता दुबे पाण्डे, अभिजीत सिंह, साधना नगेले, संजय श्रीवास्तव, मिथलेश उईके, कमल परिहार, रविकांद द्विवेदी, सरोज भल्लावी, स्नेहलता सक्सेना, सुदीप तोमर पटवारी, सुरेश राय आदि ने प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए श्री राजेन्द्र मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की है।

0 Comments