सीहोर। शनिवार, 21 मार्च 2026 को बी.पैक्स निपनिया कलां जिला सीहोर में इफको-एमसी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 215 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हेल्पेज इंडिया एवं इफको-एमसी द्वारा आयोजित शिविर में खून की जांच, ब्लडशुगर एवं ब्लड ग्रुप की जांच की गई एवं नि: शुल्क दवाईयां वितरण की गई। साथ ही बुजुर्ग लोगों को स्टिक, वॉकर भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. रवि श्रीवास्तव (हड्डीरोग विशेषज्ञ), डॉ. पंकज कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. जयश्री मिश्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. चंद्रमोहन मिश्रा (छाती रोग विशेषज्ञ) ने स्वास्थ्य परीक्षण किया साथ ही हेल्पज इंडिया से राकेश दांगी, विवेक यादव, नरेंद्र सिंह व इफको-एम.सी. से टीएमई ओमप्रकाश मेवाड़ा व एमडीए दीपक चंद्रवंशी एवं बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया कलां के प्रबंधक सुरेश गौर, महेश चंद्र चौधरी एवं समस्त स्टाफ सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 Comments