बहुजन उत्सव समिति सीहोर की बैठक सम्पन्न


सीहोर। बहुजन उत्सव समिति सीहोर की बैठक डॉ.अंबेडकर धर्मशाला सीहोर में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए समिति के चुनाव किये गये। चुनाव एड. कमलेश कुमार संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक बहुजन समाज समिति की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमें नीरज जाटव को बहुजन उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश जांगड़े को चल समारोह अध्यक्ष एवं सचिन जाटव शहर अध्यक्ष और वीरेंद्र जांगड़े ग्रामीण अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 29 मार्च 2026 तक अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु प्रचार-प्रसार समिति अनुशासन समिति एवं अन्य जिम्मेदारियां बैठक में दी जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज सिंह थरेले, हरिओम बौद्ध, राहुल सूर्यवंशी, सत्येंद्र मंगरोलिया, घनश्याम सरपंच,नवीन महोलिया, सोनू जाटव, लाल सिंह कटारिया, महेंद्र वीरू जाटव,जाटव, राजकमल वंशकार, लक्ष्मी दोहरे, कृष्णा सूर्यवंशी, सचिन, विक्की महोबिया, मोनू जाटव, राजू मंगरोलिया, विष्णु जांगड़े आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments