हनुमान जन्मोत्सव पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन


सीहोर। स्थानीय पावर हाऊस कॉलोनी स्थित पंचमुखी हुनमान मंदिर पर गत् वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव मनाये जाने हेतु मंदिर समिति संरक्षक पूर्व विधायक श्री रमेश सक्सेना के निज निवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंदिर समिति संरक्षक श्री सक्सेना, सह संरक्षक तरूण गौसाई, अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में इस वर्ष तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव मनाने का निर्णय सर्व सम्मिति से लिया गया। जिसमें सर्व प्रथम दिनांक 31 मार्च 2026 को प्रात: 9 बजे अखण्ड रामायण का पाठ प्रारंभ किया जायेगा। दिनांक 1 अप्रैल 2026 को प्रात: 11 बजे रामायण जी के समापन उपरांत श्री पंचमुखी हनुमान जी का रूद्राभिषेक, हवन एंव प्रसादी वितरण सांय 4 बजे किया जायेगा। दिनांक 2 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में प्रात: 6 बजे से विशेष श्रंगार दर्शन प्रारंभ होगें। सांय 7:30 बजे श्री पंचमुखी हनुमान जी की महा आरती की जावेगी। आरती उपरांत महाप्रसादी का वितरण एवं 8:30 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर रंगरोहन कार्य प्रारंभ कराने का एवं आकर्षक विद्युत साज-सज्जा कराने का निर्णय लिया गया है। पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक जोशी, पं.कमला प्रसाद शर्मा एवं पुजारी अरूण जोशी के मार्गदर्शन में समस्त धार्मिक आयोजन सम्पन्न कराये जायेगें।

पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के सदस्य विनय सक्सेना, विशाल परदेशी, तिलक दांगी, कालू शर्मा, महेन्द्र वर्मा, आशीष गेहलोत पार्षद, नरेन्द्र राजपूत पार्षद, अजय पाल पार्षद, माखन परमार, सुशील ताम्रकार, पंकज मालवीय, सौरभ शर्मा, नितेश सेन, सोनू वर्मा, बबलु शर्मा, अशोक पहलवान, शुभम मालवीय, आशीष गोहर, दीपक तात्या, भुवन बंसल, गिरिश मेहता, मुकेश गोहिया, राजु शर्मा, बाबलु गांठे, चन्दु गांठी, संतोष शर्मा, गब्बर शर्मा, राहुल आसेरी, सिम्मी जैन, कपिल गौर, राहुल दांगी, मनीष परमार, प्रमोद शर्मा, चन्दु शर्मा, कमल खत्री, राहुल कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments