अंबादत भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान एवं प्रेस क्लब का परिवार सम्मेलन संपन्न


सीहोर। क्रिसेंट रिसोर्ट में आज अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह उनकी 76वीं जयंती के अवसर पर संपन्न हुआ। यह आयोजन जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश राय के सौजन्य से आयोजित किया गया था।समारोह के मुख्य अतिथि भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर मनोज कुमार थे। अध्यक्षता जिला प्रेस क्लब सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय ने की। विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के ख्यातिनाम ज्योतिषाचार्य पंडित रामचंद्र मिश्रा इंजीनियर बाबा थे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम स्वर्गीय अंबादत भारतीय तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने दी।

 कार्यक्रम में राष्ट्र स्तरीय सम्मान डिजिताना मीडिया ग्रुप समूह के सीएमडी सुखदेव सिंह घुम्मन वीर जी इंदौर को दिया गया। राज्य स्तरीय सम्मान गुना प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद सिंह लोढ़ा तथा जिला स्तरीय सम्मान दैनिक स्वदेश के सीहोर जिला ब्यूरो चीफ विनीत दुबे को दिया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर व समागम पत्रिका के संपादक श्री मनोज कुमार अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता के साथ अपना कार्य करना चाहिए। किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए। पत्रकारिता आम आदमी के लिए होना चाहिए। बिना बात किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाना चाहिए। पत्रकारिता गांधीवादी तरीके से होना चाहिए जो आज के समय में और अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होना चाहिए। अंत में उन्होंने अच्छे आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

 कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि सीहोर जिले के पत्रकार अपना कार्य साधनों के अभाव में भी बेहतर ढंग से कर रहे हैं। आजादी के बाद से आज तक उनके लिए एक छत भी उपलब्ध नहीं है। मेरा विचार है कि हमारे परिवार से अनुमति लेकर एक प्लाट पर प्रेस क्लब का एक भवन बनाया जाना चाहिए। इसके लिए मैं हमेशा सहयोग देता रहूंगा। प्लाट का चयन करने के लिए कुछ वरिष्ठ पत्रकार साथियों को जल्दी ही हम जमीन भी दिखाएंगे। श्री राय की इस घोषणा का सभी पत्रकारों ने करतल ध्वनि से जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सुखदेव सिंह घुम्मन और राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित आनंद सिंह लोढ़ा ने भी अपनी पत्रकारिता के अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में भोपाल, गुना, राजगढ़, विदिशा सहित सीहोर जिले के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर प्रदीप चौहान ने किया अंत में सभी का आभार वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव ने माना।


Post a Comment

0 Comments