भाजपा सीहोर नगर मंडल 1 कार्यकारिणी की हुई घोषणा विजय यादव बने सीहोर नगर मण्डल उपाध्यक्ष यादव ने व्यक्त किया वरिष्ठजनों का अभार


सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डलेवाल ने सीहोर नगर मण्डल 1 की घोषणा की है। जिसमे भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष विजय यादव को बनाया गया है । इस आशय का पत्र कल भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने जारी कर दिया है। यह नियुक्ति प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह, जिला प्रभारी विकास बिरानी, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता सन्नी महाजन, पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता , भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति की सहमति से की गई है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के सीहोर नगर मण्डल-1 के नव नियुक्त उपाध्यक्ष विजय यादव ने अपनी राजनीति के आरंभ से ही भारतीय जनता पार्टी में जमीनी कार्यकर्ता के रूप में ना केवल सेवा की बल्की हर आयोजन में सक्रीय भूमिका निभाते हैं । इससे पूर्व युवा मोर्चा के महत्वपूर्ण दायित्वों पर भी रह कर कार्य कर चुके है यादव ने समय-समय पर संगठन के सभी निर्देशों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये हमेशा ही अपना योगदान दिया है। उन्होने भारतीय जनता पार्टी के सभी आयोजनों में हमेंशा भाग लिया और पार्टी के निर्देशों का भी पालन किया। चुकि यादव जमीन से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता हैं। इसलिये उनकी इस नियुक्ति को सेवा को मिले सम्मान के रूप में माना जा रहा है।

नवनियुक्त मण्डल उपाध्यक्ष यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर भरोसा जताया वह सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन पार्टी की नितियों और भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं से आमजन मानस को अवगत कराने के लिये लगातार कार्य करते रहेगें।


Post a Comment

0 Comments