शहर के बीएसआई मैदान पर नगर सेठ स्व. श्री गेंदालाल राय स्मृति लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहर के प्रतिभाशाली बल्लेबाज अतुल कुशवाहा ने मात्र 69 गेंद पर बनाए नाट आउट रिकार्ड 190 रन, सात चौके और 21 छक्के जड़े सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी ने रिक्की इलेवन को 265 रन के विशाल अंतर से हराया


सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर नगर सेठ स्व. श्री गेंदालाल राय स्मृति लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार खेले गए इस मैच में अनेक रिकार्ड बने है। जिसमें इस मैदान पर सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए शहर के प्रतिभाशाली बल्लेबाज अतुल कुशवाहा ने मात्र 69 गेंद पर नाट आउट 190 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके के साथ 21 छक्के लगाए। इसके अलावा सौरभ वर्मा ने 23 गेंद पर 41 रन बनाए थे। अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिक्की इलेवन की टीम 53 रन पर ढेर हो गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अतुल त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार की सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें अतुल कुशवाहा ने मात्र 69 गेंद पर 190 रन, सौरभ वर्मा ने 23 गेंद पर 41 रन और युवराज ने 17 रन की पारी खेली थी। इधर रिक्की इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए रविन्द्र सिंह ने दो विकेट, दीपक तोमर, गोलू राठौर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिक्की इलेवन की पूरी टीम 11 ओवर में 53 रन पर ढेर हो गई। इसमें एक मात्र देवेन्द्र चंद्रवंशी ने 18 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश ने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट, अविनाश बैरागी-यश लोधी ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच के अंत में आयोजन समिति की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज अतुल कुशवाहा को 190 रन की रिकार्ड पारी की बदौलत पुरस्कार प्रदान किया। 


Post a Comment

0 Comments