विद्यालयों को बंद कर सीएम राइस (सान्दीपनि विद्यालय) को अस्तित्व मे लाने का शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध


सीहोर। जिले में संचालित सांदीपनी (सीएम राइज) विद्यालयों के आसपास के ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों को बंद करने की प्रक्रिया का शिक्षक संयुक्त मोर्चे कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में मोर्चा द्वारा स्थानीय विधायक सुदेश राय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई रोकने की मांग की गई है। विधायक सुदेश राय ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में बच्चों की शिक्षा एवं शिक्षकों दोनों का ध्यान रखा जाएगा।

मोर्चे ने बताया कि विभाग द्वारा सीएम राइज विद्यालयों को उनके नवीन भवनों में संचालित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिसके चलते आसपास के कई विद्यालयों को उनमें सम्मिलित करने की कार्यवाही की जा रही है। इससे शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।


मोर्चे के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार प्रत्येक 1 किलोमीटर पर प्राथमिक एवं 3 किलोमीटर पर माध्यमिक विद्यालय का प्रावधान है, लेकिन वर्तमान प्रक्रिया इन नियमों का उल्लंघन कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि कई स्थानीय विद्यालयों को बंद करने की स्थिति बन रही है, जिससे विशेषकर गरीब एवं ग्रामीण बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी और शाला त्याग (ड्रॉपआउट) की संख्या बढ़ सकती है।

मोर्चे ने यह चिंता भी जताई कि छोटे बच्चों को साथ लेकर विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों के लिए दूरी बढ़ने से पढ़ाई छोड़ने की मजबूरी बन सकती है। साथ ही बालिका शिक्षा पर भी इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

केवल सांदीपनी विद्यालयों को बढ़ावा देने के नाम पर अन्य विद्यालयों का अस्तित्व समाप्त करना उचित नहीं है।पूर्व से अच्छे से संचालित स्कूल को भी बंद करने की कवायद की जा रही है, जो शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 पूर्ण कर रहे हैं,

संयुक्त मोर्चे शिक्षक संघ ने इस पूरी प्रक्रिया को “तुगलकी आदेश” बताते हुए शासन से तत्काल बंद की कार्यवाही रोकने और सभी विद्यालयों को यथावत संचालित रखने की मांग की है।

इस अवसर पर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के सतीश त्यागी, संजय सक्सेना, प्रदीप नागिया , बद्री प्रसाद मालवीय, राजेंद्र परमार, दिवाकर सिंह, कुंदन राय, विनोद उपाध्याय, विश्व जीत त्यागी, मुकेश कुशवाह,अर्जुन सिंह, जागेश्वर भगत,बद्रीप्रसाद वर्मा, सवाई सिंह परिहार,हेमंत मालवीय, राजेश तिवारी, नरेश मेवाड़ा, चंदर वर्मा, शैलेन्द्र चौहान, गणपत वर्मा,जितेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा एवं रोहित शर्मा उपस्थित रहे।

          


Post a Comment

0 Comments