सीहोर, 20 मार्च, 2026 राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में सीहोर जिले के चार छात्र-छात्राओं ने चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया है। राज्य स्तरीय इंग्लिश ओलंपियाड में जिले के इन प्रतिभावान टॉपर विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय ओलंपियाड अंग्रेजी परीक्षा में भैरूंदा के ग्राम हाथीघाट नदीपार के शासकीय प्राथमिक स्कूल की कक्षा 03 की छात्रा कुमारी नंदिनी, कक्षा 04 के छात्र आर्यंस और कक्षा 02 के छात्र दक्ष टॉपर रहे हैं। इसी प्रकार भैरूंदा के ही ग्राम नंदगांव के शासकीय माध्यमिक शाला की कक्षा 05 की छात्रा कुमारी अल्फिया खान ने भी परीक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही अब इन बच्चों को राज्य स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। इन सभी टॉपर बच्चों को उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ 22 एवं 23 मार्च को ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इन सभी बच्चों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव सहित जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर, डीपीसी श्री रमेश राम उइके, एपीसी श्री सुरेंद्र सिंह यादव ने बच्चों, अभिभावकों और उनके मार्गदर्शी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी हैं।
.jpeg)
0 Comments