मरदानपुर जलप्रदाय योजना के 86 ग्रामों में आगामी तीन दिनों तक 03 भागों में बांटकर किया जायेगा जलप्रदाय

सीहोर, 20 मार्च, 2026  मरदानपुर ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना से भैरूंदा एवं बुधनी के 161 ग्रामो में पेयजल प्रदाय किया जाता है। योजनांतर्गत जल शोधन संयंत्र पर लगे 03 मोटर पंपों में से 02 में तकनीकी समस्या आ जाने के कारण सिर्फ 01 मोटर पंप से जलप्रदाय किया जा रहा है। 02 मोटर पंप की मरम्मत का कार्य जारी है एवं नवरात्री पर्व में देवीधाम सलकनपुर में पेयजल प्रदाय को ध्यान में रहते हुए योजना के सलकनपुर जोन के 86 ग्रामों में आगामी तीन दिनों तक जलप्रदाय 03 भागों में बांटकर किया जायेगा।

  इसके लिए परियोजना के डिप्टी टीम लीडर श्री भूपेंद्र यादव द्वारा तीन दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है। जारी शेड्यूल अनुसार प्रथम दिवस में ग्राम आंवलीघाट, गंजीट, इटारसी, नीलकछार, नक्तितलाई, पानगुराडिया, मथिनी, मुर्राह, धानकोट, पाथोड़ा, चारुआ, जहाजपुरा, सत्तुमड़ी, सतारा, दीपाखेड़ा, होलीपुरा, पिलिकारार, खंडावाड़, बायन (बान्या), उंचाखेड़ा, पांडाडोह, देवगांव, तालपुरा, महुकला, पातालकोह (गुड़िया), मकोड़िया, सेमरिया और सलकनपुर में जल प्रदाय किया जाएगा।

    इसी प्रकार दूसरे दिवस में ग्राम मकोड़िया, सतधार, जमुनरा, जमुनियाकला, भादकुल, बोरधी, अनुप्पुरा, मालीबांया, कोसमी, प्रतापपुर, ओलियापुल, झोलियापुर, बर्धा, जमुनिया प्रजापत, मर्दानपुर, बहराखेड़ी, डोंगरी, पांगरा, मोगरा, फुलाड़ा, नयागांव में जल प्रदाय किया जाएगा। इसी प्रकार तीसरे दिवस में गोंडीगुड़ाडिया, चिचला खुर्द, रामनगर, नरेला, नदियाखेड़ा, रेवागांव, बरखेड़ा, बसनिया कला, सावलखेड़ा, रतनपुर, बसनिया खुर्द, इटावा जदीद, कलवाना और रामगढ़ा में जल प्रदाय किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments