संस्था , संगठन, अथवा धर्म की सार्थकता तब ही सिद्ध होती है। जब वह मानव समाज के हितों की रक्षा करते हुए। मानव समाज के उत्थान का कार्य करती है। और समाज का उत्थान अथवा विकास व्यक्ति के विकास से ही संभव है। और ऐसे ही व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण एवं समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण का अदभुत कार्य गायत्री परिवार हरिद्वार द्वारा संपूर्ण देश में किया जा रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु गायत्री परिवार प्रज्ञापीठ डोडी द्वारा विगत 27 वर्षों से निरंतर रामनवमी के शुभ अवसर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ डोडी में श्री गायत्री महायज्ञ एवं गहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गायत्री विद्यापीठ डोडी में नव निर्मित गायत्री मंदिर में श्री अंबाराम जी राजगुरु जी के सानिध्य में मां गायत्री देवी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ इस अवसर पर गहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज के 40 वर वधु गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ परिणय सूत्र में बंधे। मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार से आए हुए गुरुजनों ने उपस्थित जनसमूह एवं वर वधु को अपने मुखारविंद से आशीष बच्चन दिए। उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा पीठ ग्राम डोडी विगत 27 वर्षों से निरंतर मेवाड़ा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कर समाज के अपव्यय को रोक कर समाज को आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक रूप से संपन्नता प्रदान कर समाज में नवीन चेतना, एवं समाज में नव निर्माण का कार्य किया है। इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में काला पीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राय सिंह मेवाड़ा, जिला पंचायत सदस्य मनोहर सिंह वाघेला, जिला पंचायत सदस्य नवीन सिंह शिंदे, प्रताप वार्ता परिवार हेमसिंह परिहार आदि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक बंधुओ ने कार्यक्रम में पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान का शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु गायत्री परिवार डोडी, एवं समस्त ग्राम वासी डोडी के कार्यकर्ताओं ने सभी आगंतुक सामाजिक, राजनीतिक, एवं धार्मिक, एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

0 Comments