सीहोर। रविवार को हनुमान जी महाराज और समस्त बिल्वेश्वर महादेव मंदिर समिति सुदामा नगर द्वारा 29 मार्च से दो अप्रैल तक पांच दिवसीय श्री हनुमंत पंचकुंड आत्मक यज्ञ और श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। समिति सदस्बयों ने ताया कि शनिवार को हिमाद्री स्नान किया गया। रविवार से सुदामा नगर स्थित श्री बिल्वेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसी के साथ ही पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू होंगे। 30 मार्च को मंडप देवता आह्वान, मंडलों का पूजन, अग्नि स्थापना, प्रतिमा का जलाधिवास, अन्नाधिवास होगा। 31 मार्च को यज्ञकर्म, घृत अधिवास, पत्र अधिवास, द्रव्य अधिवास होगा। एक अप्रैल को यज्ञकर्म और फलाधिवास, शैय्या अधिवास होगा। दो अप्रैल को यज्ञकर्म के बाद श्रीराम भव्य अभिषेक और न्यास, नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद महाआरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम कें शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

0 Comments