सीहोर, 12 मार्च, 2026 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सीहोर में आईटीसी मिशन सुनहरा कल, सीपा, एनसीएचएसई एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने आईटीसी द्वारा सीहोर जिले में संचालित बहुउद्देशीय सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी ली और कृषि एवं पशु सखियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान कृषि उप संचालक श्री अशोक उपाध्याय, एनआरएलएम के डीपीएम श्री दिनेश बर्फा, कलस्टर लीडर श्री राजेश परमार श्री निलेश पाटकर सहित कृषि सखियां एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
0 Comments