कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के सीहोर आगमन पर समाज जनों ने किया स्वागत सम्मान


अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद शिमला हिमाचल प्रदेश श्री वीरेंद्र कश्यप एवं उनके साथ शहर पधारे अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश उमरैया,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अमर दीप कंसोरिया ,के सीहोर आगमन समाज जनों ने पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कोली के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तीनों का भव्य स्वागत कर चिंतामन गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया इस अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कंसोटिया ,सरपंच जगन्नाथ कोली ,घनश्यामदास नरवरिया , तहसील अध्यक्ष तेजसिंह चौहान ,युवा समाजसेवी पीयूष धीमान , आकाश शाक्य,व अन्य समाज जन उपस्थित थे इस अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप,प्रदेश अध्यक्ष महेश उमरैया,कार्यकारी प्रदेश अमरदीप कंसोरिया ने गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना कर रेस्ट हाउस में बैठक कर समाज की समस्याओं को सुना और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की उन्हेने कहा कि समाज की सबसे बड़ी ताकत समाज का संगठन है। इस अवसर पर अनेकों समाज जन उपस्थित थे इस मौके एक मांग भी समाज जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से की ओर कहा कि सीहोर में भी नगर पालिका में पारित प्रस्ताव के अनुसार बढ़िया खेड़ी चौराहा जो कोलीपुरा के नाम से जाना जाता हे उस पर वे 1857 की अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा समाज की पूर्व से चली आ रही मांग पर लगाई जावे ।          





Post a Comment

0 Comments