सीहोर, 12 मार्च, 2026 विश्व किडनी दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जाँच और किडनी से संबंधित बीमारियों की समय पर पहचान के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मरीजों को अपने परिवार और समाज को संबंध में जागरूक करने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. यू.के. श्रीवास्तव, डॉ. आर.के. सिंघल, डॉ. हरिओम गुप्ता तथा श्रीमती रीना पाटीदार सहित स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे।
0 Comments