सीहोर । एक प्रयास एनजीओ संस्था के द्वारा बुधवार को प्रसिद्ध बंदी छोड़ हनुमान मंदिर पुरानी जेल परिसर में सेठ जी डेवलपर्स के सहयोग से नियमित श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल उपलब्ध करने के लिए ट्यूबवेल खनन का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी त्रिलोकचंद्र राजपाल और रमेश मुंद्रडा के द्वारा बंदी छोड़ हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की गई । इसके बाद सांवरिया सेठ बगलामुखी हनुमान जी महाराज की कृपा से एक प्रयास एनजीओ अध्यक्ष सन्नी राजपाल और संचालक रजत मुंद्डा सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर अध्यक्ष परमवीर संधू, यज्ञेश हिंदू ,इंजीनियर कृष्ण पाल सिंह बघेल, पार्षद नरेंद्र राजपूत के द्वारा बोरिंग मशीन ड्राइवर और खनन करने वाले कर्मचारियों को फूल मालाए पहनाकर स्वागत कर ट्यूबवेल खनन कार्य का शुभारंभ किया गया।
एक प्रयास संस्था के द्वारा सीहोर शहर के एक दर्जन से अधिक मंदिरो में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में ठंडा शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए 80 लीटर पानी की क्षमता वाले गोल्ड स्टार वाटर कूलर लगवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अखिलेश राज राठौर, अर्जुन दांगी, अभिषेक यादव, संदीप सोनी, प्रकाश राजपाल, आयुष गर्ग नितिन शर्मा, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र कुइया, नितिन सोनी, श्याम मंत्री, सुनील चौकसे, नवीन सेन, संजय जादौन, दिनेश झाला सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments