सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर नगर सेठ स्व. श्री गेंदालाल राय स्मृति लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए एक तरफा मुकाबले में पल्स ने पीपीसीए क्रिकेट अकादमी को 34 रन के अंतर से हराया। इस मैच के दौरान पल्स की ओर से बलराम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 16 रन देकर पांच विकेट और जतिन ने 30 गेंद पर 46 रन की विस्फोटक पारी खेली।
आयोजन समिति की ओर से अतुल त्रिवेदी ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी पल्स की टीम 19 ओवर में 138 रन ही बना सकी। इसमें जतिन ने 46 रन, बलराम ने 35 रन और मयंक ठाकुर ने 14 रन बनाए थे। वहीं पीपीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज पटेल, सचिन वर्मा, निर्भय प्रजापति, आदित्य अग्रवाल ने दो-दो विकेट के अलावा विपिन वर्मा ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीपीसीए अकादमी की टीम 16.3 ओवर में सिमट गई। इसमें हितेश ने 22 रन, आदित्य अग्रवाल ने 28 रन, दीपेश ने 12 रन, स्पनिल भारिया ने 11 रन बनाए थे। इसके अलावा पल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए बलराम ने पांच विकेट, हर्ष ने दो विकेट, रितिक-मयंक ने एक विकेट हासिल किए।
0 Comments