सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने बयान जारी कर बताया कि सीहोर में बिजली विभाग द्वारा हिटलरशाही रवैया अपनाते हुए किसानों के ट्रैक्टर, गाडिय़ां घरों से उठाई जा रही हैं, कुर्की की कार्रवाई हो रही है और जिले की प्रभारी मंत्री को इसकी जानकारी ही नहीं। गुरुवार को मण्डी नवीन सब स्टेशन का उद्घाटन करने आई सीहोर जिला प्रभारी श्रीमती कृष्णा गौर के द्वारा जब पत्रकार बन्धुओं द्वारा पुछा गया कि बिजली विभाग द्वारा किसानों के ट्रैक्टर, गाडिय़ां घरों से उठाई जा रही हैं, कुर्की की कार्रवाई हो रही है, तब प्रभारी मंत्री ने अनभिज्ञता जाहीर करते हुए कहा कि मेरे संज्ञान में नही मैं जिला प्रशासन इस मामले की जानकारी लेती हूं। इस पर श्री गुजराती ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी 72 घण्टों से मीडिया व सौशल मीडिया पर आ रही है और हैरानी की बात है कि प्रभारी मंत्री को इसकी कोई जानकारी तक नही है। जबकि उनके पीछे कलेक्टर महोदय और भाजपा के जनप्रतिनिधि खड़े हुए है, फिर भी इतना बड़ा मामला संज्ञान में न होना सच में हास्यास्पद है। अफसोस की बात तो यह है कि वर्तमान में किसान अपनी फसल कटाई मैं लगा हुआ है, ऐसी स्थिति में किसान कहाँ से बिजली विभाग का बकाया बिल जमा कर पायेगा।
ऊपर से बिजली विभाग के ओवर स्मार्ट मीटर इतने स्मार्ट है कि बिल जमा होने के बाद भी कई जगह अपने आप लाइट काट रहे हैं। जनता परेशान है और जिम्मेदार लोग अनजान। ये स्मार्ट सिस्टम नहीं, पूरी तरह फेल सिस्टम है।
साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सीहोर जिला कालेक्टर महोदय को पत्र लिखकर किसानों को पेट्रोल पम्प पर डिब्बों और टंकियों में डीजल दिये जाने पर लीग रोक को हटाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति यह है कि गाँवों में पेट्रोल पम्प उपलब्ध नही है, किसान अपने ट्रेक्टर, हार्वेस्टर व अन्य कृषि उपकरण चलाने के लिये डिब्बों में डीजल लेकर खेतों तक जाते हैं, ऐसे में पेट्रोल पम्प पर किसानों को डिब्बों और टंकियों में डीजल दिये जाने पर लीग रोक को तत्काल हटाई जावे।

0 Comments