सीहोर। हर साल की तरह इस साल दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर शहर के विश्राम घाट स्थित दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर कन्या भोज के साथ पूजन के साथ उनकों शिक्षा सामग्री के वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मंदिर परिसर में पंडितों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूर्ण विधि-विधान से दुर्गा अष्टमी पर महागौरी को पंचामृत से स्नान करा पूजा अर्चना की और सुबह भव्य हवन यज्ञ के बाद यहां पर मौजूद कन्याओं का जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक किया।
महाष्टमी का पर्व होने के कारण मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने पूजा अर्चना की। सुबह दस बजे आरती के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को सुबह हवन के दौरान मंदिर के व्यवस्थापक रोहित मेवाड़ा, जितेन्द्र तिवारी, पंडित उमेश दुबे आदि श्रद्धालुओं के द्वारा 108 से अधिक आहुतियां दी गई। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर महागौरी की पूजा अर्चना की।
नवरात्र पर्व के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती
संस्कार मंच के मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि नवरात्र पर्व के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। महागौरी गौर वर्ण की है और इनके आभूषण और वस्त्र स्वेत रंग के हैं। इनकी चार भुजाएं है और वृषभ पर सवार होने के कारण इन्हें वृषारूढा भी कहा जाता है। सफेद वस्त्र धारण करने के कारण इन्हें स्वेतांबरा भी कहा गया है। मां महागौरी देवी पार्वती का एक रूप हैं। पार्वती ने भगवान शिव की कठोर तपस्या करने के बाद उन्हें पति के रूप में पाया था। कथा है कि एक बार देवी पार्वती भगवान शिव से रूष्ट हो गईं। इसके बाद वह तपस्या पर बैठ गईं। जब भगवान शिव उन्हें खोजते हुए पहुंचे तो वह चकित रह गए। पार्वती का रंग, वस्त्र और आभूषण देखकर उमा को गौर वर्ण का वरदान देते हैं। महागौरी करुणामयी, स्नेहमयी, शांत तथा मृदुल स्वभाव की हैं। मां गौरी की आराधना सर्व मंगल मंग्लये, शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयंबके गौरि नारायणि नमोस्तुते..। इसी मंत्र से की जाती है। कहा जाता है कि एक बार भूखा शेर उन्हें निवाला बनाने के लिए व्याकुल हो गया पर उनके तेज के कारण वह असहाय हो गया। इसके बाद देवी पार्वती ने उसे अपनी सवारी बना लिया था। मां के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना करने से धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं नवरात्रि के नौवें दिन सुबह हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे को लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है।

0 Comments