सीहोर, 26 मार्च, 2026 राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने इछावर तहसील के ग्राम बावड़िया नोआबाद में गत दिवस एक निजी कार्यक्रम के दौरान भोजन करने से घटित फूड प्वाइजनिंग की घटना के कारण पीड़ित एवं परिवारजनों से इछावर सिविल अस्पताल में भेंट की एवं उनका कुशल क्षेम जाना। इसके साथ ही राजस्व मंत्री ने चिकित्सकों को सभी आवश्यक उपचार करने तथा संबंधित अधिकारियों को इस घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए।
0 Comments