बिजली विभाग द्वारा ट्रैक्टर की कुर्की संबंधी समाचार के संबंध में वस्तुस्थिती

सीहोर, 26 मार्च, 2026   गत दिवस सोशल मीडिया पर बिजली विभाग द्वारा ट्रैक्टर की कुर्की के संबंध में समाचार प्रकाशित किया गया था। इस संबंध में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक श्री संजीव सिंह ने वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि 25 मार्च को बिजौरी उपसंभाग सहायक यंत्री एवं बिलकिसगंज के कनिष्ठ यंत्री द्वारा ग्राम रलावती में श्री मोर सिंह के घरेलू कनेक्शन पर 28550 रूपये तथा कृषि पंप कनेक्शन पर 39256 रूपये की बकाया राशि होने पर ट्रैक्टर कुर्क किया गया था।

   यह दोनों कनेक्शन एक ही उपभोक्ता के है, जिन्हे नियमानुसार 12 मार्च को अंतिम अवसर का नोटिस भी दिया गया था और समाधान योजना में राशि जमा करने के लिए भी नोटिस जारी किया गया था। इस बाद भी उपभोक्ता द्वारा राशि जमा नहीं की गई, जिसके पश्चात कुर्की की कार्यवाही की गई है।

Post a Comment

0 Comments