सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में गुरुवार की शाम को रोमांचक मुकाबला सीहोर रेड और सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में सीहोर रेड ने 2-1 से शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में सीहोर रेड की ओर से अंतिम समय में राज ने एक गोल किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को सीहोर ग्रीन और सीहोर रेड के मध्य कांटे का मुकाबला खेला गया। इसमें रेड और ग्रीन दोनों ही हाफ टाइम तक एक-एक गोल से बराबरी पर थी, लेकिन रेड ने अंतिम समय पर गोल कर जीत हासिल की। इस मैच में सीहोर रेड की ओर से राज-अग्रीम ने एक-एक गोल और ग्रीन की ओर से एक मात्र गोल अंश ने किया।

0 Comments