आप जिला कार्यकारिणी घोषित जिलाध्यक्ष वास्तवार बोले- अब टीम के साथ बुलंद होगी जनता की आवाज शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर रहेगा विशेष फोकस


सीहोर। आम आदमी प्रदेश कार्यालय द्वारा जिले के लिए पार्टी पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर और सह प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी की सहमति से की गई है। खास बात यह है कि जिलाध्यक्ष चेतन वास्तवार की नियुक्ति के महज 10 दिन के भीतर ही उन्होंने अपनी पूरी टीम तैयार कर ली है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष चेतन वास्तवार ने कहा कि नई टीम के गठन से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा अब हम पूरी टीम के साथ मिलकर जिले की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना है। जिले के नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जो परेशानियां उठानी पड़ती हैं, उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी आवाज बुलंद करेगी।

जिला कार्यकारिणी की सूची घोषित सूची में अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, जो विभिन्न विंगों प्रकोष्ठों का नेतृत्व करेंगे। इसमें टीपू सुल्तान को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कमल पहलवान, दिलीप दांगी, गजेंद्र शर्मा, राकेश चौहान, राकेश धाकड़, नरेश वर्मा, राजेश सोलंकी और शेख माजिद को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गुड्डू, अशोक कुमार, गब्बर, लखन उदयपुरिया और रमेश अहिरवार को जिला सचिव बनाया गया है। हारून खत्री, बब्बन खान, अरविंद बनवारी, श्याम नेमा, अनिल वर्मा, राधेयश्याम जाट, प्रमोद नागर, इमरत चौधरी, बनत सिंह, बनवारी गौर और गोपाल पटेल को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रकोष्ठों के अध्यक्ष

विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए अखिलेश राणावत को एससी विंग का जिलाध्यक्ष बनाया है, जबकि परवीन कुरैशी जिला अध्यक्ष महिला विंग, साजिद मंसूरी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग, जसमत मेवाड़ा जिला अध्यक्ष ओबीसी विंग और एडवोकेट जयपाल सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष लीगल विंग को कमान सौंपी गई है। जबकि यशराज को जिला कार्यालय प्रभारी, हाजी लतीफ मोहम्मद कुरैशी को जिला कोषाध्यक्ष, जावेद उल्ला को अल्पसंख्यक विंग का जिला उपाध्यक्ष और एडवोकेट शिवराम परमार को लीगल विंग का जिला संगठन मंत्री बनाया गया है।


Post a Comment

0 Comments