सीहोर। राष्ट्रीय अखंडता और एकता सद्भाव की प्रतिमूर्ति सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता यात्रा गुजरात से शुरू होकर विभिन्न प्रांतो से होकर आज सुबह 10:00 बजे सीहोर में सैकड़ाखेड़ी मार्ग से बस स्टैंड कोतवाली चौराहा मुख्य मार्ग, तहसील चौराहा से मंडी निकलते हुए श्यामपुर में चोपड़ा वाले हनुमान मंदिर प्रांगण में सभा होगी। पाटीदार समाज के प्रदेश महामंत्री नंदकिशोर पाटीदार और मनोज गुजराती ने जानकारी देते हुए बताया कि एकता यात्रा में शामिल रथ में सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृतियां 3 किलो सोने का स्तंभ जिसे राजवाड़े द्वारा पुरस्कार स्वरूप दिया गया था। साथ में उनके चरण पादुकाएं, पानी पीने का लोटा, संदूक और भी कई स्मृति स्वरूप समान दर्शन हेतु रखा गया है। सरदार पटेल के समस्त अनुयाई क्षेत्रवासी, सामाजिक संगठन एवं नागरिकों से अपील की है कि सरदार पटेल एकता यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर समरसता और राष्ट्रभक्ति, भारतवर्ष की अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति कृतज्ञता प्रकट करें।
0 Comments