महाविद्यालय में प्रोफेसर द्वारा छात्रा के साथ की गई अभ्रदता की जाँच कराये जाने की मांग को लेकर अभाविप ने नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों के अधिकारों, हितों एवं समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहता है। इसी क्रम में गुरुवार, 26 मार्च को अभाविप नगर मंत्री खुशहाल मोटवानी के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि गर्ल्स कॉलेज, सीहोर में अध्ययनरत छात्रा के साथ हुई अभद्रता की को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को छात्राओं एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अत्यंत गंभीर जानकारी प्राप्त हुई है। गर्ल्स कॉलेज में अध्ययन कर रही छात्रा से साथ महाविद्यालय प्रोफेसर द्वारा छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना पर अभाविप द्वारा मांग की गई है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कारवाई की जाए एवं तत्काल प्रभाव से घटना की जांच एवं कार्यवाही की जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज एवं प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नगर मंत्री खुशहाल मोटवानी, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, पलक यादव, आदि शर्मा ,चंचल राजपूत, नागेश बैरागी, लक्ष्य समदिया, मयंक चंदेल, गौतम देशराज, हर्षित बिछोला, शिवम राजपूत, वरुण कुशवाहा ,राहुल, सौरभ, यश भिलाला सहित नगर कार्यकारणी उपस्थित रही ।


Post a Comment

0 Comments