अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण महिलाओं को किया गया स्वास्थ्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूक


सीहोर, 09 मार्च, 2026  कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 6 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

  जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों द्वारा सीहोर के ग्वालटोली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में फिट इंडिया वूमन्स विक थीम के अनुसार महिलाओं को जूडो, कराटे एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान श्री भगवतीलाल मालवीय, श्री भूपेंद्र अहिरवार, श्री सुरेश पांचाल, श्री दीपांशु दिसावरी सहित अन्‍य कर्मचारी एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

   इसी प्रकार सीहोर के वन स्टॉप सेंटर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने योग का अभ्यास किया और महिलाओं को योग के माध्यम से तनाव कम करने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी सरकार योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments